अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में 11 लोगों को हमलावर ने गोली मार दी है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। न्यू ऑरलियन्स पुलिस के अनुसार घटना शहर के पर्यटक केंद्र के फ्रेंच क्वार्टर में हुई है। अभी किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है।
यह घटना बार्बोन और चार्ट्रेस सड़कों के बीच कैनाल सेंट पर स्थानीय समयानुसार 03:20 बजे (09:20 GMT) हुई। पुलिस ने अपने ट्विटर फीड पर कहा कि एक संदिग्ध को घटनास्थल के पास पकड़ा गया है।
उस व्यक्ति की संभावित संलिप्तता की अभी जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधीक्षक शॉन फर्ग्यूसन के हवाले से कहा कि उस समय कैनाल स्ट्रीट पर सात सौ अधिक लोग मौजूद थे जब उन पर गोलीबारी की जा रही थी।
बता दें कि, थैंक्सगिविंग के बाद वीकेंड पर छुट्टियां मनाने के लिए लोग फ्रेंच क्वार्टर पहुंच रहे हैं। वहीं दक्षिणी विश्वविद्यालय और ग्राबिंग स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच थैंक्सगिविंग वीकेंड पर पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले बेउ क्लासिक फुटबॉल खेल के लिए हजारों प्रशंसकों और पूर्व छात्रों ने शहर में डेरा जमा रखा है।