अफगानिस्तान में एक बड़े आत्मघाती हमले की खबर है। पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस की जांच चौकी के निकट खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हैं।
विज्ञापन
प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताहुल्लाह खोगयानी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन की अफगान शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं तीन बच्चे घायल हुए हैं।