फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सोमालिया में आतंकी हमले में 11 की मौत, 25 घायल, अल-कायदा से जुड़े समूह ने ली जिम्मेदारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 16 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को देश के पुलिस चीफ ने दी है। बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े ग्रुप अल-शबाब ने ली है।



मामले पर जनरल बशीर अब्दी मोहामेद का कहना है कि पहला कार बम धमाका सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई। वहीं दूसरा कार धमाका हवाईअड्डे के पास हुआ।


अल-शबाब अकसर राजधानी को निशाना बनाता रहा है। हमले के गवाह हुसैन मोहम्मद का कहना है कि उन्होंने कुछ दूरी पर खड़े होकर हमले को देखा। उनका कहना है कि उनके सामने हमले में कई लोगों की मौत हो गई, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल थे।


मोगादिशू में अक्तूबर 2017 में भी अल-शबाब ने ही आतंकी हमला किया था। इस हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। हालांकि बीते कुछ सालों में संयुक्त राष्ट्र की सेना ने अल-शबाब के खिलाफ कई एयर स्ट्राइक की हैं, ताकि मध्य और दक्षिणी सोमालिया में इस संगठन के नियंत्रण को सीमित किया जा सके।


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को रिपोर्ट में बीते महीने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सिक्योरिटी ऑपरेशन बढ़ाने और अल-शबाब के प्रशिक्षण ठिकानों पर एयर स्ट्राइट की बात कही थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next