पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती व विचलित करने वाली सामग्री का लगातार प्रसारण हो रहा है। इसी क्रम में कराची की एक इस्लामिक संस्था की तरफ से जारी एक फतवा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को वोट न देने की चेतावनी दी गई है।
डबलिन हवाईअड्डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तूफान ईशा के कारण 24 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 27 उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। आयरलैंड की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा मेट ईरेन ने रविवार तड़के डबलिन सहित देश के अधिकांश हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी, जबकि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम के हिस्सों के लिए चेतावनी की प्रकृति अधिक गंभीर थी। लाल चेतावनी के तहत रखा गया था।
कैलिफोर्निया सोल की मशहूर गायिका मार्लेना शॉ का निधन
कैलिफोर्निया सोल व वूमन ऑफ द गेटो के गानों की मशहूर गायिका मार्लेना शॉ का निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। शॉ की बेटी मार्ला ब्रैडशॉ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा की। शॉ का जन्म 22 सितंबर, 1942 को न्यू रोशेल (न्यूयॉर्क) में मार्लिना बर्गेस के रूप में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में जैज क्लबों में गाना गाकर संगीत करियर की शुरुआत की थी।