फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: 100 साल की उम्र में तीसरी शादी करने वाली है महिला, लड़का है 26 साल छोटा

Thu, 27 Sep 2018 01:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला 100 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रही है। इस महिला का नाम है नोरा विटकिस। नोरा अपने से 26 साल छोटे मैलकम याटिस के साथ शादी करने वाली हैं। याटिस उनके साथ बीते 30 सालों से रह रहे हैं। यह शादी 16 अक्तूबर को होने जा रही है। जिसकी तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


ज्यादा देर न हो जाए इसलिए रिश्ते को नाम देना चाहती हैं

नोरा का कहना है कि वह बीते 30 सालों से याटिस के साथ रह रही थीं। इस वक्त उनकी उम्र 100 साल है। वह इस साल दिसंबर में 101 साल की होने वाली हैं। नोरा कहती हैं कि ज्यादा देर न हो जाए इससे पहले वह ये शादी करना चाहती हैं। वह अपने और याटिस के रिश्ते को नाम देना चाहती हैं।

नोरा एक बच्चे की मां हैं। उनका जन्म साल 1917 में हुआ था। उनकी पहली शादी फ्रेड थॉमस नाम के व्यक्ति से 18 साल की उम्र में हुई थी। नोरा ने प्रेस्टाटन के गोल्फ हाउस में काफी समय तक बावर्ची और मेड का काम किया है। साल 1970 में उनके पहले पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन उनके दूसरे पति की मौत भी 16 साल बाद हो गई। इसके बाद वह याटिस से मिलीं। दोनों बीते 30 सालों से एक साथ रह रहे हैं। अब याटिस नोरा के तीसरे पति होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें