फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैनेडी बंधुओं की हत्या से जुड़े 10 हजार गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक, ट्रंप के आदेश पर 1968 का रहस्य खुला

Sat, 19 Apr 2025 12:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रॉबर्ट एफ. कैनेडी को 5 जून, 1968 को लॉस एंजिलिस के एंबेसडर होटल में उस वक्त गोली मार दी गई थी, जब वह कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव में अपनी जीत का जश्न माने के लिए भाषण दे रहे थे। कैनेडी के हत्यारे सरहान सरहान को प्रथम श्रेणी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) उनके भाई सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी (आरएफके) और मार्टिन लूथर किंग जूनियर (एमएलके) की हत्या से संबंधित करीब 10 हजार गोपनीय दस्तावेज जारी करने की घोषणा की। गबार्ड ने कहा कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अधिकतम पारदर्शिता के वादे के अनुसार है। पिछले महीने ऐसे 63 हजार दस्तावेज सार्वजनिक किए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बयान में गबार्ड ने कहा, आज जारी दस्तावेज रॉबर्ट कैनेडी की हत्या से सीधे संबंधित फाइलें शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अधिकतम पारदर्शिता और खुफिया एजेंसियों में अमेरिकी लोगों के विश्वास को फिर से कायम करने की प्रतिबद्धता का वादा किया था। उस वादे का एक हिस्सा राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी (जेएफके), सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी (आरएफके) और रेवरेंड डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर (एमएलके) की हत्याओं से संबंधित गोपनीय रिकॉर्ड को पूरी तरह से जारी करना था।

ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है जांच का श्रेय: गबार्ड
गबार्ड ने आगे कहा कि सीनेटर रॉबर्ट एफ. कैनेडी की दुखद हत्या के लगभग 60 साल बाद, अमेरिकी लोगों को पहली बार संघीय सरकार की जांच की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा, जिसका श्रेय राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है। मैं बॉबी कैनेडी और उनके परिवार के समर्थन के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।

5 जून 1968 में हुई रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या
रॉबर्ट एफ. कैनेडी, जो उस समय न्यूयॉर्क के सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, की 5 जून, 1968 को लॉस एंजिल्स के एम्बेसडर होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि जॉन एफ. कैनेडी की 22 नवंबर, 1963 को टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैनेडी के हत्यारे सरहान सरहान को प्रथम श्रेणी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप सरकार को झटका, सीएफपीबी में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी पर संघीय जज ने लगाई रोक

दस्तावेजों में हमलावर के लिखे कुछ नोटों की तस्वीरें
सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में हमलावर सरहान के लिखे कुछ नोटों की तस्वीरें शामिल हैं। लॉस एंजिलिस में आंतरिक राजस्व सेवा के जिला निदेशक के रिटर्न एड्रेस के साथ एक खाली लिफाफे के बाहर लिखा था, 'आरएफके को भी उसके भाई की तरह निपटाया जाना चाहिए।' हाल ही में जारी दस्तावेजों में से एक में, हत्यारे ने कहा कि वह 'वर्तमान राष्ट्रपति को उखाड़ फेंकना' चाहता था। आरएफके की हत्या के समय डेमोक्रेट लिंडन जॉनसन राष्ट्रपति थे। सरहान ने लिखा, 'मेरे पास अभी तक कोई पूर्ण योजना नहीं है, लेकिन जल्द ही मैं उन्हें तैयार करूंगा।' उसने कम्युनिस्ट रूस और चीन के लिए समर्थन का वादा किया था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें