फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में पलक, शगुन और गुनीता गुंजाल अव्वल

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
डांस में पलक, शगुन और गुनीता गुंजाल अव्वल - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जेसीआई उझानी रॉयल के तत्वावधान में चल रहे जेसीज वीक का बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम और सामाजिक कार्य करते रहने के संकल्प के साथ समापन हो गया। डांस में पलक, शगुन और गनीता गुंजाल ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

मंगलम पैलेस में ग्रेट डे कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों में अलीगढ़ के उद्योगपति तरुण सक्सेना, जेसीआई इंडिया के पदाधिकारियों में अनूप गुप्ता और  सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने गणेश भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों ने जेसीज वीक में हुए कार्यक्रमों की सराहना की। डांस के फाइनल राउंड में पलक गुलाटी, शगुन सक्सेना और गुनीता गुंजाल ने पहला स्थान पाया। पायल दुबे, सृष्टि, आसिफ द्वितीय, अंजलि साहू, साहिल और अतुल मौर्य को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। डांस ने लोगों का मनमोह लिया।
ग्रुप  डांस में भी प्रतिभागियों की टोलियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जेसीआई के  अध्यक्ष कमल यादव ने अतिथियों समेत सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सराहनीय  योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया। वीक के दौरान प्रतियोगिताओं के  विजेताओं ने भी पुरस्कार पाया। इस मौके पर राजन मेंदीरत्ता, रामप्रकाश  शर्मा, सुभाषचंद्र मिनोचा, राममोहन शर्मा, शिवकुमार, कौशल यादव, धनसुख  अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शैलेंद्र, विमल, प्रतिभा, आंचल, शिखा, पूनम,  प्रीति, प्राची आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें