फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy 2021: शाहरुख खान ने फाइनल में खेली आतिशी पारी, ट्विटर पर होने लगे ट्रेंड, फैंस ने कहा- साउथ इंडिया का पोलार्ड

Sun, 26 Dec 2021 03:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर से ताबड़तोड़ पारी खेली और देखते-देखते ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। 
 
विज्ञापन
शाहरूख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर से ताबड़तोड़ पारी खेली और देखते-देखते ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। 

विज्ञापन


शाहरुख ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 21 गेंदों में 42 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी आतिशी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए और 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 314 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 

शाहरुख ने इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उस समय उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ खिताबी मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी और इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए थे। यही नहीं उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर तमिलनाडु को विजेता बनाया था। 
विज्ञापन


बात करें शाहरुख़ के मौजूदा प्रदर्शन की तो उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 42.16 की औसत और 186.01 की स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए। शाहरुख की पारियों की बात करें तो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 65(35), 32(12), 8(8), 9(10), 79*(39), 17(11) और 42(21) बनाए।

शाहरुख के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस उन्हें साउथ इंडिया का पोलार्ड से लेकर भारत का बेस्ट फिनिशर भी बता रहे हैं। उनकी पारी को देखने के बाद क्रिकेट फैंस अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शाहरुख की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। 
 
 

शाहरुख को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज़ कर दिया, ऐसे में फैंस उन्हें फ्रैंचाइजियों की तरफ से बड़ी रकम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। 
विज्ञापन

 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें