फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू की निरस्त प्रवेश परीक्षाएं 10 अगस्त से तीन शिफ्ट में होंगी

Mon, 24 Jul 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
bbau
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की निरस्त प्रवेश परीक्षाएं 10 अगस्त से प्रस्तावित हैं। प्रवेश परीक्षाएं तीन शिफ्ट में विश्वविद्यालय परिसर में ही कराई जाएंगी। प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन ही कराई जाएंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत शेड्यूल तैयार कर लिया है, इस पर कुलपति प्रो. आरसी सोबती की मुहर लगना बाकी है।

प्रवेश परीक्षा 10 से 18 अगस्त तक प्रस्तावित की गई हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 और शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय द्वारा 9 दिन में लगभग 96 पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसमें लगभग 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोई भी नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दोबारा डाउनलोड करना होगा।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की थी। इसी बीच 2 जून को रिक्रूटमेंट इंचार्ज प्रो. विपिन सक्सेना व उनके ऑफिस असिस्टेंट विजय द्विवेदी को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उनके प्रवेश परीक्षा के गोपनीय कार्य से जुड़े होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले तीन दिन की होनी वाली और बाद में पूरी प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी थी।

इसके बाद प्रवेश परीक्षा के गोपनीय कार्य कराने की जिम्मेदारी प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक संजय मिश्रा व एक अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर को दी गई। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें