फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: IIT खड़गपुर के छात्रावास में मिला छात्र का शव, हावड़ा में दुर्घटना के बाद भीड़ ने वाहन में लगाई आग

Sat, 15 Oct 2022 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र असम के तिनसुकिया का निवासी था। सूत्रों के मुताबिक छात्र दो दिनों से लापता था। वह फैजल राजेंद्र प्रसाद हॉल में रहता था। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्यों और कब एलएलआर हॉल में गया था...
विज्ञापन
iit kharagpur - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रावास में एक छात्र का शव मिला। पुलिस ने बताया कि लाला लाजपत राय हॉल में बंद कमरे से दुर्गंध आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची कमरे का दरवाजा खोला, तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र 23 वर्षीय फैजान अहमद मृत पाया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके, शोक जताया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र असम के तिनसुकिया का निवासी था। सूत्रों के मुताबिक छात्र दो दिनों से लापता था। वह फैजल राजेंद्र प्रसाद हॉल में रहता था। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्यों और कब एलएलआर हॉल में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी तरीके से इस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर शोक जताया है।

विज्ञापन


हावड़ा में एंबुलेंस की चपेट में आने से महिला-बेटी की मौत
वहीं, हावड़ा जिले में शनिवार को एक एम्बुलेंस की चपेट में आने से एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए। घटना व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर हुई, जो कोलकाता को चेन्नई से जोड़ता है। हिंसा की वजह से यातायात कम से कम पांच घंटे तक ठप रहा।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे महिला अपनी बेटी के साथ सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी, तभी एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वह कोलाघाट की ओर तेजी से बढ़ रही थी। महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन उस क्षेत्र में राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा है। लोगों ने एंबुलेंस में आग लगा दी गई और टायर जला दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें