फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में मॉब लिंचिंग: भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 11 गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

जानकारी के मुताबिक मामला फटाशील आमबाड़ी थाना क्षेत्र के आदागुदाम का है। सुनील शर्मा नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने चाकू मारा और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी...
विज्ञापन
mob lynching - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की राजधानी में गुवाहाटी में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है। उत्तेजित भीड़ ने मोबाइल फोन चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला फटाशील आमबाड़ी थाना क्षेत्र के आदागुदाम का है। सुनील शर्मा नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने चाकू मारा और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ द्वारा इस तरह से जघण्य वारदात को अंजाम देने के बाद गुवाहाटी शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


13 कैडर मुख्य धारा में शामिल
वहीं, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 13 कैडर असम के डिब्रूगढ़ और कछार में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। वे माकपा नेता अरु कुमार भट्टाचार्जी उर्फ कंचन दा के सहयोगी हैं, जिन्हें इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। असम के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें