करीब 769 करोड़ रुपए की लागत से बनी चीन की सबसे मंहगी फिल्म असुरा फ्लॉप साबित हुई। 'असुरा' में ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भी पैसा लगाया था, लेकिन फिल्म तीन दिन में महज 73 लाख डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये ही कमा पाई। जिसके बाद फिल्म को थिएटरों से हटा दिया गया।