कनाडा में हुए सिख समुदाय के खालसा दिवस के एक कार्यक्रम में वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी पहुंचे। ट्रूडो को मोमेंटो और तलवार भेंट करके सम्मानित भी किया गया। खुद कैनेडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत श्री अकाल बोलकर सिख समुदाय का दिल जीत लिया। लेकिन, इस समारोह में एक ऐसी घटना भी हुई जिसमें भारत के अलगाववादी गुट का बखान किया गया। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी कैनेडियन प्रधानमंत्री ट्रूडो को थी या नहीं क्योंकि, इससे भारत और कनाडा के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। और आपको ये भी जानकारी दे दें कि कनाडा के रक्षा मंत्री भी एक सिख हैं।