न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वॉयर के पास पाइप बम से धमाका किया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके में कुछ लोग घायल भी हैं। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विस्फोट टाइम स्क्वायर के पास बस टर्मिनल के नजदीक हुआ है।