रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक मेट्रो में हुए धमाके को फिदायीन हमला माना जा रहा है। इस बीच हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। रूसी प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। ये धमाका सेनाया प्लुचैड मेट्रो स्टेशन और इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी के बीच में हुआ। धमाका ट्रेन के डिब्बे में हुआ।हालांकि पहले इस तरह की ख़बरें आ रही थीं कि धमाका दो जगह हुआ है।