फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने रूस को दी गैस पाइपलाइन बंद करने की धमकी, नॉर्ड स्ट्रीम 2 के बंद होने से रुक सकते है रूस के कदम

Tue, 15 Feb 2022 06:04 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

यूक्रेन पर हमले के खतरे को देखते हुए अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने भी रूस की सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा नाटो गठबंधन में शामिल देश भी रूस को रोकने के लिए पूर्वी यूरोप में हथियार और सैनिकों को जुटा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो महीनों से तनाव चल रहा है। रूसी सेना के करीब एक लाख 30 हजार सैनिक लगातार यूक्रेन से लगी सीमा पर जुटे हैं। वहीं, यूक्रेन की तरफ से भी सीमाई शहर डोनेत्स्क और लुहांस्क में 20 हजार सैनिक मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। अमेरिका ने तो यहां तक दावा किया है कि रूस 16 फरवरी तक यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन पर हमला हुआ तो वे उसकी नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को बंद करवा देगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें