खेतों में शराब और कोल्ड्र ड्रिंक्स के खाली केन जीवों के लिए किस कदर मुसीबत का सबब बन जाते हैं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का बताया जा रहा है जहां एक सांप के लिए उस समय जान पर बन आई जब उसने गलती से बियर के केन में अपना मुंह डाल दिया और उसके बाद उसकी क्या हालत हुई आप भी देखिए।