प्रद्युम सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और इस समय शिवराज सिंह चौहान के 2020 मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हैं। प्रद्युम सिंह तोमर के कुछ वीडियो लोग खूब पसंद कर रहें हैं देखिए कैसे ग्वालियर के बिरला नगर इलाके में नगर निगम ने सफाई नहीं की तो मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर सफाई करने के लिए खुद ही नाले में उतर पड़े। भैंस की रस्सी पकड़ हांकते तोमर गली मोहल्ले से निकले तो लोग पीछे पीछे लग गए। ऊर्जा मंत्री को यूं भैंस के साथ घूमते देख लोग तोमर की सादगी पर फिदा हो गए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।