राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ओर शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती के विरोध में उनकी नियमावली का श्राद्ध कर तर्पण किया। उत्तरकाशी के मनिकर्निका घाट पर शिक्षक संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्षिक स्थानातरण ओर अन्य मांगे कर रहे। आज पूरे प्रदेश में 27 हजार शिक्षक आंदोलनरत हैं लेकिन फिर भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इसका शिक्षा मंत्री ओर प्रदेश सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।