फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मस्जिद के खिलाफ उत्तरकाशी में निकालेंगे हिंदू जागृति यात्रा....जमानत पर छूटे संगठन के नेताओं ने की प्रेसवार्ता

संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ जनाक्रोश रैली के बाद मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा निकालने जा रहा है। बुधवार को उत्तरकाशी बवाल मामले में जमानत पर छूटे संगठन के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बीते 24 अक्तूबर को जनाक्रोश रैली में पथराव व लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि वह जल्द मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा शुरू करेंगे। जो कि यमुनोत्री क्षेत्र से शुरू की जाएगी। बुधवार को काली कमली धर्मशाला में प्रेसवार्ता करते हुए संघ के जितेंद्र चौहान ने कहा कि बीते 24 अक्तूबर को हुई घटना में लाठीचार्ज की कोई आवश्यकता नहीं थी। कहा कि सचिवालय में भी बड़े-बड़े कूच होते हैं, लेकिन लाठीचार्ज नहीं होता। उन्होंने लाठीचार्ज के साथ पथराव के लिए प्रशासन को दोषी ठहराया। साथ ही मुख्यमंत्री से पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। कहा कि वह मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा निकालने जा रहे हैं। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ के बैनरतले सभी हिंदू संगठन एक होकर काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें