उत्तरकाशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सेविका,मिनी कर्मचारियों ने उनका वेतनमान प्रतिमाह 18 हजार करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से वह अपनी वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार हर बार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने सेवानिवृत्त होने पर 10 हजार की धनराशी देने की मांग की है। सभी विकासखंडों से आंंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने प्रदेश सरकार की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थिति होने के बावजूद इस बरसात में उन्हें दूरदराज क्षेत्रों से मजबूर होकर अपनी मांगों के लिए जनपद मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग की है कि सहायिकाओं को ही पदोन्नती में वरियता जाए। वहीं उनकी सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 कर दी जाए। स्वास्थ सेवाओं के लिए गोल्डन कार्ड सहित मोबाइल रिचार्ज का खर्च बढ़ाने की भी मांग की है।