उत्तरकाशी राजकीय महाविद्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट के बाद एसडीएम शालिनी नेगी सहित तहसीलदार सुरेश सेमवाल, कोतवाल भावना कैंथोला मय फ़ोर्स और एम्बुलेंस लेकर उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे। लेकिन छात्रों की ओर से मेडिकल रिपोर्ट को नकार दिया गया। कहा कि हमारा स्वास्थय ठीक है और अपना आमरण अनशन जारी रखा। छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने कई विषयों को फेल कर दिया, वहीं समर्थ पोर्टल में छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रहे। छात्र स्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रहे। उनके भविष्य के साथ विश्वविद्यालय क़ी ओर खिलवाड़ किया जा रहा। कुलपति ज़ब प्रशासन का फोन नहीं उठा रहे। तो कैसे छात्र-छात्राओं के भविष्य की चिंता कौन करेगा।