बडकोट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में रवांई नृत्य की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। पारंपरिक पहनावे में तैयार बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने न्यायाधीशों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने तुनालका में सिविल जज जूनियर डिवीजन बड़कोट के न्यायालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भवन न्याय के नए युग की शुरुआत करेगा। न्याय को निष्पक्ष और शीघ्रता से उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा।