फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री धाम से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Jun 2025 03:04 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अनिवार्यता बताई। विधायक ने मंदिर समिति, नगर पंचायत, पुलिस, आईटीबीपी, वन विभाग और श्रद्धालुओं के साथ स्वच्छता रैली निकाली और घाटों की सफाई की। स्वच्छता मित्रों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई गई और सभी को प्लास्टिक त्यागने का आह्वान कर जूट के थैले वितरित किए गए। विधायक ने गोमुख मार्ग पर पौधा लगाकर यात्रा मार्ग को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें