उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। केबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद से हटाने की मांग। नगर में प्रदर्शन कर अग्रवाल और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि अग्रवाल उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उनके पहाड़ के लोगों के लिए बोले शब्द के बावजूद इस जिले के भाजपा के विधायक इस पर कुछ नहीं कह रहे। कहा कि ज़ब भी अग्रवाल उत्तरकाशी आएंगे तो उग्र आंदोलन उनके खिलाफ किया जाएगा।