रुद्रपुर सिकुल की कंपनियों में श्रम कानूनों का पालन कराने की मांग को लेकर 27 दिन से आमरण अनशन चला रहा है। श्रमिकों के समर्थन में मजदूरों ने आंदोलनस्थल गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। कलक्ट्रेट गेट पर पहले से तैनात पुलिस ने श्रमिकों ने गेट के बाहर ही रोक दिया। श्रमिक गेट के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। आमरण अनशनकारियों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू कर दी। श्रमिकों को समझाने के लिए और उनसे ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार दिनेश सिंह कुटौला पहुंचे। श्रमिकों ने उन्हें ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। कहा कि डीएम को ही ज्ञापन देंगे।