काशीपुर में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि काशीपुर में सभी पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी का आभारी हूं। आने वाला समय चुनाव का है। ऐसे में युवाओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास रहेगा। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के दिशा-निर्देशों पर काम किया जाएगा। जैसा कि युवा मोर्चा को पार्टी का दिल कहा जाता है। उसे और मजबूत बनाने की हमारी कोशिश रहेगी। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी युवाओं को उनकी ताकत के बारे में बताया। यहां पर प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, मनप्रीत लाडी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।