फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देहरादून को हराकर ऊधम सिंह नगर बना राज्य कबड्डी चैंपियन

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। देहरादून को हराकर ऊधम सिंह नगर की टीम ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया। बुधवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में देहरादून व ऊधम सिंह नगर के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम सेट में ऊधम सिंह नगर ने देहरादून को 51-49 से हराया। अंतिम मिनटों में उधम सिंह नगर के रेडर और डिफेंडर ने सामूहिक समन्वय दिखाते हुए निर्णायक अंक हासिल किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, कल राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल को जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने कहा कि खेल विभाग का लक्ष्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को निरंतर मंच देना है। ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, कोच विशाल सिंह, गौरव उपाध्याय, हरीश राम, अल्पना त्यागी, रघु रावत, स्मिता नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें