फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भाजपा संत कबीर मंडल ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 01:28 PM IST

रुद्रपुर में भाजपा के संत कबीर मंडल की ओर से गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदेमातरम’ के नारों के साथ पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बनाते रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दक्ष चौक से मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू और जिला संयोजक बिट्टू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा दक्ष चौक से शुरू होकर रायल इन्क्लेव, देव होम, कौशल्या वाटिका, कौशल्या इन्क्लेव, सर्वेश्वरी इन्क्लेव, नंद विहार, बत्रा कॉलोनी, कस्तूरी वाटिका, विजय लक्ष्मी कॉलोनी समेत विभिन्न कालोनियों से होकर पुनः दक्ष चौक पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्र का स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए और बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें