फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: हरिद्वार को रौंद कर ऊधमसिंह नगर की टीम बनी चैंपियन

हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:43 AM IST

काशीपुर में स्व. अमरपाल सिंह यादव की स्मृति में आयोजित अंडर 16 राज्य स्तरीय 9ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। हरिद्वार को हराकर ऊधमसिंह नगर की टीम चैम्पियन बनी। सोमवार को स्टेडियम में तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरिद्वार और पौड़ी के मध्य खेला गया। इसमें हरिद्वार ने 4-1 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 2-1 से हराकर विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने 3-0 से हरिद्वार को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और विशिष्ट अतिथि खेल उप निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां पर स्टेडियम प्रभारी महेश्वर सिंह नेगी, साई प्रभारी नीरज कुमार, जेपी यादव, सरफराज चौधरी, प्रियांशु कश्यप, सौरभ पटवाल, महिमा भंडारी, कविता, रूपेश यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें