फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, विद्यार्थियों को अस्थायी व्यवस्था में शिफ्ट किया गया

काशीपुर क्षेत्र के जर्जर नौ विद्यालयों में से कुछ के ध्वस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव नगर के बच्चे आरएस ढिल्लो इंटर कॉलेज के एक कक्ष और ढकिया नंबर एक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठाए जा रहे हैं। वहीं राप्रावि नवीन कन्या के बच्चे बरामदे में बैठेंगे। जहां तेज बारिश में पानी की बौछार सीधी जाने से छुट्टी भी करनी पड़ सकती है। कई सालों से ब्लॉक के नौ राजकीय विद्यालय जर्जर हो चुके हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन स्कूलों में हादसे की संभावना बनी हुई थी। इसका संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों ने इनको चिंहित कराकर ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया था। अप्रैल में इसकी स्वीकृति मिल गई थी। बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकिया नंबर एक में कक्षा 6-8 तक के कक्षों व शिवलालपुर अमरझंडा का भवन ध्वस्तीकरण होना है। जीजीआईसी का बीटीसी भवन व राइंका प्रतापपुर में छह कक्षा-कक्षा दो बरामदा ध्वस्त होना है। वहीं राप्रावि ढकिया नंबर एक का भवन, अहरपुरा में दो कक्षा-कक्ष एक बरामदा, महादेव नगर में पूरा भवन, राउप्रावि नवीन में छह कक्ष एक बरामदा, राप्रावि नवीन कन्या में एक कक्ष एक बरामदा ध्वस्त होना है। स्वीकृति मिलने पर चयनित ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया। इनमें से राप्रावि ढकिया नंबर एक और राप्रावि नवीन कन्या में ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। कुछ विद्यालयों में कार्य होना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें