फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: प्रशासन ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में पांच मजारों को किया ध्वस्त, सीलिंग की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई थीं मजारें

स्थानीय प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम पच्चावाला में सीलिंग भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई पांच मजारों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। उत्तराखंड सरकार ने अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की तड़के प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम पच्चावाला में बड़ी कार्रवाई की। यहां सरकारी सीलिंग भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई पांच मजारों को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। सुबह राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग और पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध मजारों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें