फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर से रहा है सुपरस्टार धर्मेंद्र का पुराना नाता

लीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र का काशीपुर से गहरा नाता रहा है। ग्राम पंचायत गढ़ी इंद्रजीत के गांव भोगपुर में आदर्श धाम के सामने धर्मेंद्र के नाम पर 45 एकड़ जमीन थी जिसे वर्ष 1980 में उन्होंने बेच दी थी। इसके बावजूद भी वह समय-समय पर यहां पर आते थे। वर्ष 1984 के बाद से वे यहां पर कभी नहीं आए। अब वह दुनिया छोड़ चुके हैं लेकिन ग्रामीणों के दिलों में उनकी याद हमेशा रहेगी। ग्राम भोगपुर के ग्रामीण जयपाल ने बताया कि सुपरस्टार धर्मेंद्र परिवार सहित वर्ष 1965 से 1975 के बीच यहां से चले गए थे। गांव में उनकी 45 एकड़ जमीन के बीच फार्म हाउस था। बताया कि धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों के साथ यहां रहते थे लेकिन जब वह यहां से मुंबई गए तो परिवार को भी ले गए। करीब 1980 के आसपास उन्होंने अपनी जमीन और फार्म हाउस मोहन सिंह को बेच दिया था। मोहन सिंह भी बाद में कनाडा जाकर बस गए। वर्तमान में जमीन और फार्म हाउस उनके बेटे अवतार सिंह के नाम पर है हालांकि वह भी कनाडा में ही रहते हैं। इस समय उनका केयर टेकर कन्हैया लाल जमीन और फार्म हाउस की देखरेख करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें