ऊधमसिंह नगर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया व मेयर विकास शर्मा ने पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहां मौजूद लोगों को एकता दिवस की शपथ ली। इससे पहले जगह-जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया। दौड़ में दर्जनों युवाओं शामिल रहे। डीएम ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का आयोजन जिले में किया गया है। यह आयोजन लोगों में एकता का भाव बनाएगा।