फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर वासियों को आवारा पशुओं से जल्द मिलेगी राहत

हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Dec 2025 02:05 PM IST

रुद्रपुर शहर वासियों को आवारा पशुओं से जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से लंबा खेड़ा क्षेत्र में बन रहे गौशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही शहर में घूमते आवारा पशुओं को यहां सुरक्षित आश्रय मिलेगा। मंगलवार को मेयर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी के साथ निर्माणाधीन गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और पशुओं के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। कहा कि गौशाला का निर्माण तेजी से हो रहा है। शहर में दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था का कारण बन रहे आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक बड़ा शेड बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें करीब 80 पशुओं को रखने की क्षमता है। आने वाले दिनों में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद शहर में घूमते पशुओं को यहां शिफ्ट किया जाएगा। रुद्रपुर क्षेत्र में छह एकड़ भूमि पहली आधुनिक गौशाला बन रही है। जिसमें विशिष्ट शेड, चारे का भंडारण भवन, चिकित्सा सुविधा और साफ सफाई का विशेष प्रबंध शामिल है। निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, कुलबीर सिंह, अंकुश गुंबर, नितिन सुखीजा, पार्षद चिराग कालरा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें