फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, दो महीने में पूरा होगा काम

रुद्रपुर में जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक 38 मीटर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने न्यायाधीशों और जिला बार एसोशिएशन के साथ भूमि पूजन कर नींव रखी। एनएच की ओर से छह जगहों पर  फुट ओवरब्रिज मंजूर किया गए हैं। इसमें दो जगहों पर काम शुरू हो गया है। लंबे समय से बार एसोशिएशन की ओर से इसकी मांग उठाई जा रही थी। इसका निर्माण दो महीने में पूरा होगा। जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने बताया कि इसके निर्माण के बाद वादकारियों और अधिवक्ताओं को न्यायालय से कलेक्ट्रेट जाने में सहूलियत होगी। हाइवे पैदल पार करने के दौरान होने वाले हादसे नहीं होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें