फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गदरपुर का पपनेजा पार्क 97 लाख रुपये से संवरेगा

हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Oct 2025 03:29 PM IST

आवास विकास वार्ड छह में स्थित स्व. जोगेंद्र नाथ पपनेजा पार्क अब रजत जयंती पार्क के रूप में नजर आएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के प्रयास से रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। पार्क निर्माण के पहले चरण में बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और जल संस्थान के एई चेतन चौहान की मौजूदगी में टीम ने पानी के टैंक को ध्वस्त किया। इसे टीम ने सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर गिराया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका बोर्ड ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसपर करीब 97 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। रजत जयंती पार्क में बुजुर्गों के बैठने, घूमने की व्यवस्था के साथ ही बेंच, पथ प्रकाश के अलावा चहारदीवारी आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, पवन धमीजा, संत लाल हुड़िया, हरीश रल्हन, आकाश कोचर, रिया गुंबर आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें