फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: पुलिया टूटी...15 एकड़ धान की खेती नष्ट, ग्रामीण बोले- सफाई नहीं होने और सिल्ट आने से पानी ने बदला रुख

खटीमा में लालकोठी के पास बृहस्पतिवार शाम अचानक नदन्ना सिंचाई नहर की पुलिया का अवरोध टूट गया और नहर का पानी खेतों में घुस गया। इससे करीब 15 एकड़ में धान की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री रंदीप सिंह पोखरिया ने क्षेत्र के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश सिंचाई के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लाकर नहर के पुलिया के अवरोध को बंद किया गया। रंदीप ने बताया कि नदन्ना सिंचाई नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई। नहर में सिल्ट आने से पानी ने अपना रुख बदला और पानी के अत्यधिक दबाव से पुलिया का अवरोध टूट गया। इससे करीब 15 एकड़ खेत जलमग्न होने से धान की खेती बर्बाद हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें