फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप...महिला-पुरुष में हरियाणा अव्वल

हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:32 AM IST

19वीं कैडेट राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन पुरुष एपे, पुरुष फॉइल, महिला एपे और पुरुष सेबर श्रेणियों के फाइनल खेले गए। पुरुष एपे, पुरुष फॉइल, महिला एपे और पुरुष सेबर श्रेणियों के फाइनल खेले गए। पुरुष एपे में मणिपुर, पुरुष फॉइल और पुरुष सेबर में हरियाणा विजेता बने। चैंपियनशिप परिणाम के महिला वर्ग में हरियाणा को प्रथम, मणिपुर को द्वितीय और कर्नाटक को तृतीय स्थान मिला। पुरुष वर्ग में भी हरियाणा को प्रथम, कर्नाटक को द्वितीय और गुजरात को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष एपे का फाइनल मैच हरियाणा और मणिपुर के बीच खेला गया। करीबी मुकाबले में मणिपुर ने हरियाणा को 45-42 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष फॉइल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने राजस्थान को 45-24 और मणिपुर ने महाराष्ट्र को 45-43 से हराया। फाइनल मैच में हरियाणा ने मणिपुर को एकतरफा मुकाबले में 45-14 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर ने रजत पदक जीता। महिला एपे प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने मणिपुर को (टाइम-आउट) 44-43 से तो कर्नाटक ने उत्तराखंड को 45-42 से हराया। फाइनल मैच में कर्नाटक ने हरियाणा को 45-30 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता और हरियाणा ने रजत पदक जीता। पुरुष सेबर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने पंजाब को 45-21 और गुजरात ने तमिलनाडु को 45-39 के स्कोर से हराया। फाइनल मैच में हरियाणा ने गुजरात को 45-30 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। गुजरात को रजत पदक मिला। विजेता, उपविजेता और स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन में डीपीएस रुद्रपुर के अध्यक्ष और उत्तराखंड फेंसिंग संघ अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह में महासचिव भारतीय फेंसिंग संघ राजीव मेहता, अध्यक्ष उत्तरांचल ओलंपिक संघ महेश नेगी, अध्यक्ष उत्तराखंड खो-खो संघ सुरेंद्र कुमार भूतयानी, राजीव कुमार गोल्डी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी (केरल) सागर सुरेश लागू, अंतरराष्ट्रीय रेफरी (जम्मू-कश्मीर) राशिद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें