राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का नगर निगम सभागार में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। दिनेश आर्य ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर आगमन शहर के लिए गौरव का अवसर है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में भी उनका मार्गदर्शन मिलेगा।राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील ठुकराल ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली, उत्तम दत्ता और रामपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत, विजय तोमर, अक्षय अरोरा आदि मौजूद रहे।