जिला मुख्यालय के नजदीक न्यू डिवाइन सिटी में घनी आबादी के बीच स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग। लोगों में मची अफरा-तफरी, दमकल के चार वाहन आग बुझाने में जुटे। एक दमकल वाहन खराब होने से अन्य वाहनों को आग के पास पहुंचने में आई बाधा। लोगों ने धक्के मारकर हटाया खराब वाहन, घनी आबादी के बीच कबाड़ के गोदाम पर उठे गंभीर सवाल, फायर वाहनों में एक बार पानी हुआ खत्म, दोबारा पानी लेकर पहुंचे वाहन, सिडकुल से भी फायर वाहन मंगवाए। सुबह आठ बजे लगी आग, अब भी आग बुझाने के प्रयास जारील हैं। मौके पर लोगों का भारी हुजूम