रुद्रपुर में नर्स की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। नर्स का कंकाल बीते दिनों यूपी की सीमा पर मिला था। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके मोबाइल और तीन हजार रुपए लूटे थे। आरोपी ने नर्स का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया था।