फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पहाड़गंज में अवैध मदरसा किया गया सील, 50 से अधिक अवैध निर्माणाधीन भवन चिह्नित

रुद्रपुर के पहाड़गंज में नजूल की भूमि पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण का प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना किया। इस दौरान एक अवैध मदरसा सील करने के साथ ही 50 से अधिक अवैध निर्माणाधीन भवनों को चिह्नित किया गया। टीम ने नदी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण का जायजा भी लिया। कार्रवाई से संबंधित लोगों में खलबली मच गई है। पहाड़गंज में नजूल भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की सीएम पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई गई थी। प्रशासन की टीम ने 31 मई को एक भवन को सील कर दिया था और जिला विकास प्राधिकरण ने 15 दिन में भवन ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे लेकिन मामला हाईकोर्ट में चला गया था। सोमवार को एडीएम पंकज उपाध्याय, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी व तहसीलदार दिनेश कुटौला टीम के साथ पहाड़गंज पहुंचे। मौके पर बिना नक्शे के निर्माणाधीन भवनों की संख्या देखकर टीम टीम दंग रह गई। यहां 50 से अधिक अवैध निर्माण मिले। टीम ने कल्याणी नदी किनारे अवैध निर्माण भी देखे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि टीम को एक अवैध मदरसा मिला और वहां पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध मदरसे को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध मस्जिद के भू दस्तावेज दिखाने के लिए कमेटी के लोगों को आदेशित किया गया है। उन्होंने बताया कि चिह्नित किए गए अवैध निर्माण के संबंध में मंगलवार को निर्माणकर्ताओं को चालानी नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी और उसी के आधार पर सुनवाई के बाद आगे की कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हुए हैं और उनको भी हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें