रुद्रपुर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि धर्मांतरण कराने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को एससीएसटी के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का ललाभ नहीं मिलेगा। सोमवार को कैंप कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम वने सभी एसडीएम और पुलिस सीओ को धर्मांतरण, अवैध नशा, अतिक्रमण के साथ ही अवैध धार्मिक संरचनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। धर्मांतरण कराने वाले लोगों को चिह्नित कर सूचना देने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में शांति व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने महिला सुरक्षा, महिला अपराध, पॉक्सो, चोरी, नशे के कारोबार, अवैध इंजेक्शन, मिलावटी दवाइयों के कारोबार के साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। वहीं एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय ने कहा कि खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर में खासकर थारू, बुक्सा समाज के इलकों में जाकर विभिन्न प्रकार का झांसा देकर धर्मांतरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ ने धर्मांतरण करा भी लिया है। ऐसे तथ्यों की दो टीमें जांच की जा रही है। धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।