फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन, श्रृंगार रस से भरी होली गीतों की धूम मची

तराई होली की रंगत में रंगने लगा है। नगर के मोहल्ले में महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची हुई है। परंपरागत होली गीतों की फुहार बरस रही है। जिला मुख्यालय के न्यू डिवाइन सिटी में भंडारी निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। महिलाओं की बैठकी होली के आयोजन में श्रृंगार रस से भरी होली गीतों की धूम मची रही। महिलाओं ने --सीता-राम को ब्याह जनकपुर जाना है, हो रही जय-जय कार जनकपुर जाना है। आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बरजोरी ये रसिया, घड़ा उठाई दे सर पर रख दे, डगर बताई दे पनघट की आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। होली गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। नगर के गंगापुर, प्रीत विहार सुमित तमाम इलाकों में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन हुआ। पर्वतीय समाज के लोगों के घरों में जगह-जगह बैठकी होलियों का आयोजन किया जा रहा है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर होल्यारों को खिलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें