फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: राहुल गांधी की रैली में जिले से दिल्ली जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता

हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:37 PM IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर 14 दिसंबर को आयोजित रैली की तैयारियों को लेकर किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और विधायक भुवन कापड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले से 5000 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई पत्रकार वार्ता में तीनों नेताओं ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया बदल दी थी। पहले चुनाव आयुक्तों का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था। अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर की रैली ऐतिहासिक होगी। दिल्ली पहुंचकर कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संदेश देंगे। वहां पर जसविंदर सिंह बाजवा, उमेश राठौर, रेखा सोनकर, बीना राणा, लक्ष्मी देवी, नरेंद्र आर्य, विनोद चंद सहित अनेक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें