काशीपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले मंडी समिति में धरना दिया गया। जिसमें किसान धान की वैरायटी 126, 131 की खरीदने मांग की गई। धरनास्थल पर किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर मिल मालिकों के आदेश पर धान की कटौती की जा रही है। इसके अलावा धान की वैरायटी 126, 131 को खरीद भी मिल मालिकों के कहने पर खरीद नहीं हो रही है। अगर धान की वैरायटी 126, 131 को खरीदना नहीं था, तो धान बुवाई के समय किसानों को क्यों नहीं बताया गया। किसानों की धरना स्थल पर मंडी समिति के अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। किसानों ने एमएमपी पर धान खरीदने की मांग की है। जो वैरायटी बैन है उसे अधिकारी लिख कर दे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह जीतू, मनप्रीत, प्रताप विर्क, गगन विर्क, सोनू बाजवा, गुरसेवक, अमृतपाल, हरदीप सिंह, सरवन सिंह आदि रहे।