फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kahipur: भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्य बताए

हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Oct 2025 03:28 PM IST

काशीपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता कर उद्देश्य बताए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी भावना से जोड़ना, हर घर स्वदेशी का संकल्प दिलाना और वोकल फॉर लोकल का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बाजपुर रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे। वहां पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, लविश अरोड़ा, रजत सिद्धू, सुरेश सिंह थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें