चकरपुर में लालकोठी से गड़ीकोठ (बनबसा) जाने वाले मार्ग पर रविवार को अचानक एक हाथी (टस्कर) दिखा। शारदा नहर के किनारे गड़ीगोठ मार्ग पर हाथी को देखने के लिए लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हाथी शारदा नहर के किनारे मार्ग से गुजर से बाइक सवार के पीछे भी दौड़ा। इसके बाद हाथी ने शारदा नहर को तैरकर पार किया और वन रावत बस्ती की ओर चला गया। ग्रामीणों का अनुमान है कि हाथी यहां से किलपुरा रेंज के जंगलों में चला जाएगा जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।