फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी

गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 04:48 PM IST

रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार करने के साथ ही धरना दिया। शनिवार को जिला मुख्यालय के सिंचाई विभाग के परिसर में एकत्र इंजीनियरों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। धरने के दौरान हुई सभा में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सनवाल ने कहा कि कई वर्षों से लगातार मांग उठाने के बाद भी सरकार मांग पूरा करने की दिशा में कदम नहीं उठा रही है। हड़ताल को 13 दिन हो चुके हैं। निर्माण संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को मांग पूरा करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, 10 वर्ष की सेवा पर एसीपी, एमएसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, कनिष्ठ अभियंताओं के ग्रेड पे में सुधार करने, एक जनवरी 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर लेवल 10 का वेतनमान देने, विभागों का पुनर्गठन करने, तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने और फील्ड स्टाफ की नियुक्ति की मांग की अनदेखी की जा रही है। सरकार कुछ मांगों पर सहमत है। यदि सभी मांगें पूरी नहीं की गई तो अगले चरण में मशाल जुलूस निकालने के साथ ही परिवारजनों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें